छत्तीसगढ़

बिलासपुर जीआरपी एंटी क्राइम टीम की बड़ी कार्रवाई… एक आरोपी से 2 देशी कट्टा और 5 जिंदा कारतूस जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – ट्रेन के माध्यम अवैध रूप से नशीले पदार्थों की तस्करी के साथ ही अब अवैध हथियारों की तस्करी भी अपराधी बेखौफ होकर कर रहे है, बुधवार को जीआरपी एंटी क्राइम टीम ने ऐसे ही एक हथियारों के तस्कर को पकड़ा है, जिसके बैग से 2 देशी कट्टे और 5 जिंदा कारतूस को बरामद किया गया है।

जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार एंटी क्राइम टीम द्वारा आज बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं 7-8 में एक व्यक्ति नाम मिथुन नायक ,पिता-संतोष कुमार नायक उम्र -22वर्ष पता नागला पाठक विजयपुर फफूँद औरैया (उ.प्र.) को पकड़ा गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास रखे पिट्ठू बैग के अंदर 2 नग देशी कट्टा व 5 नग जिंदा कारतूस अवैध रूप से ले जाते हुए मिला,

जिसे पकड़ कर जी आर पी थाना बिलासपुर को सुपुर्द किया गया जहाँ अप.क्र.56/23 धारा 25(1)A में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है। इस कार्यवाही में विशेष रूप से थाना प्रभारी डी.श्रीवास्तव प्र.आर.संतोष छत्री ,संपत सिदार आर.संतोष राठौर,मन्नु प्रजापति ,लक्ष्मण गाईन,सौरभ नागवंशी,अभिषेक माँझी का योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत...