बिलासपुर

1 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर लायंस सर्विसेस की आयुक्त ने ली बैठक

डेस्क

बिलासपुर नगर निगम के अंतर्गत लायंस सर्विसेज को कार्य करते हुए एक वर्ष पूरा हुआ। इस अवसर पर निगम कमिश्नर श्री प्रभाकर पाण्डेय ने विकास भवन के तीसरे मंजिल पर स्थित लायंस सर्विसेज कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने लायंस सर्विसेज के कार्यों की सराहना करते हुए इसे और बेहतर बनाने की बात कही।
शहर के सड़कों और नाले-नालियों की सफाई की जिम्मेदारी लायंस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

नगर निगम के अंतर्गत लायंस सर्विसेज को कार्य करते हुए 5 सितंबर को एक वर्ष पूर्ण हो गया है। इस मौके पर निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान लायंस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के नोडल अधिकारी सहायक अभियंता अनुपम तिवारी ने कंपनी द्वारा किए गए कार्य प्रगति की जानकारी दी। इसी तरह लायंस कंपनी के मैनेजर एसके सिंह ने अब तक किए गए कार्यों के तैयार डाटा बेस, कमांड सेंटर से किए गए मानिटरिंग और कर्मचारियों की उपस्थिति और अनुपस्थिति की जानकारी दी। बैठक के दौरान कमिश्नर श्री पाण्डेय ने लायंस सर्विसेज के कार्यों की सराहना करते हुए इसे और बेहतर बनाने प्रयास करने की बात कही।

इसी तरह उन्होंने शहर के सभी वार्डों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन में स्पाट सेग्रिगेशन (स्पाट पर ही सूखा और गीला कचरा का पृथककरण), डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाहनों के शेड्यूल से संबंधित लोगों की राय और डस्टबीन वितरण की स्थिति का सर्वे कराने के निर्देश दिए। इसपर लायंस सर्विसेज के मैनेजर श्री एसके सिंह ने सर्वे संबंधित कार्यों के लिए सुपरवाइजर व कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने की जानकारी दी। बैठक में उपायुक्त श्री खजांची कुम्हार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

नगर निगम के अंतर्गत लायंस कंपनी के एक वर्ष पूर्ण होने पर बैठक के दौरान केक काटकर सेलिब्रेट किया गया। कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने केक काटकर सभी को शुभाकांमनाएं देते हुए कार्य को और बेहतर करने की बात कही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत...