छत्तीसगढ़

मुंगेली में सफेद हाथी साबित हुई 108 एंबुलेंस सेवा , बीते 4 महीनों से पड़ी है बंद

आकाश दत्त मिश्रा

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएससी देव लगातार प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में फैली अव्यवस्था को सुधारने में जुटे हुए हैं । वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग सिंहदेव के प्रयासों को पतीला लगाने में कोई कमी नहीं कर रहा हैं ।मुंगेली स्वास्थ्य विभाग इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। तहसील से जिला बन चुका मुंगेली अभी भी स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर घुटनों के बल रेंग रहा है। आकस्मिक मदद के उद्देश्य से पूरे देश में शुरू की गई 108 की सेवा बीते 4 महीने से यहां ठप्प पड़ी हुई है ।

आपातकालीन स्थिति में जब 108 नंबर डायल किया जाता है ,तब 15 से 20 मिनट तक फोन करने वाले से वेरिफिकेशन किया जाता है और एक के बाद एक उसे फोन पर सवाल करते हुए इंतजार करने के लिए कहा जाता है और आखिर में जवाब मिलता है कि 108 की सेवा मुंगेली में बंद पड़ी हुई है। इसके बदले आपको 112 महतारी एक्सप्रेस की सुविधा हम मुहैया कराने के लिए प्रयास करते हैं ।

एक बार फिर इंतजार का सिलसिला शुरू हो जाता है और सड़क पर पड़ा दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति इस इंतजार में ही अपनी जान गवा बैठता है। यदि बीते समय में सड़क हादसों में गई जानो पर की जांच की जाए तो निश्चित तौर पर उपचार मिलने में देरी की बात सामने आएगी। 108 डायल इसी सुविधा को मुहैया कराने के उद्देश्य के साथ शुरू की गई थी लेकिन जंग लग चुकी कार्यप्रणाली ने मुंगेली की जनता को सुविधा के बजाय नयी समस्या उपलब्ध करा दी है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के...