सीपत

सीपत प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष पर चाकू और रापा से हमला…दो आरोपियों पर केस दर्ज

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम धनिया में खेत के कब्जे के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सीपत प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष एवं किसान कोमल पाटनवार पर कथित तौर पर चाकू और रापा से हमला कर दिया गया। हमले में उनके हाथ, पैर और पीठ पर चोटें आई हैं। घटना की शिकायत पर सीपत पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम धनिया निवासी कोमल पाटनवार पेशे से पत्रकार है जो खेती-किसानी का कार्य करते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वे पिछले तीन वर्षों से लालजी पाटनवार की कृषि भूमि को अधिया पर जोत रहे हैं। उक्त भूमि को लेकर लालजी पाटनवार और गोपाल पाटनवार के बीच कब्जे का विवाद पहले से चल रहा है। शिकायत के मुताबिक, 11 जुलाई 2026 की शाम करीब 5:30 बजे कोमल पाटनवार खेत देखने पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि गोपाल पाटनवार और माधो पाटनवार ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर लौट रहे थे। इस पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा कि वे पिछले तीन वर्षों से इस खेत की खेती कर रहे हैं और बिना अनुमति जुताई कैसे कर दी गई। आरोप है कि इस बात पर दोनों आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। जब कोमल पाटनवार ने विरोध किया तो दोनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के अनुसार, माधो पाटनवार ने हाथ में रखे चाकू से हमला किया, जबकि गोपाल पाटनवार ने रापा से मारपीट की। हमले में कोमल पाटनवार के बाएं हाथ की पांचों उंगलियों, दाहिने पैर के पंजे तथा पीठ पर चोटें आईं। पीड़ित ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने फोन पर लालजी पाटनवार को भी इसकी जानकारी दी। सीपत थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी गोपाल प्रसाद पाटनवार और माधो पाटनवार के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(3) तथा 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद पत्रकारों और स्थानीय नागरिकों में भी नाराजगी देखी जा रही है। चूंकि घायल कोमल पाटनवार सीपत प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष हैं, इसलिए पत्रकारों ने आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि खेत के विवाद और हमले से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

दूसरे पक्ष ने भी कराई शिकायत

वही इस मामले में दूसरे पक्ष माधो पाटनवार ने भी शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के...