बिलासपुर

बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखों की नकदी और सोने के गहनों पर किया हाथ साफ

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित गणेश चौक में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए बेहद शातिर अंदाज में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार के ऋषिकेश घूमने जाने का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाश घर के पीछे लगी विंडो एसी निकालकर भीतर घुस गए और लाखों रुपये की नकदी सहित भारी मात्रा में सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस के अनुसार गणेश चौक निवासी रजनीश सेठ अपने परिवार के साथ 18 जुलाई 2026 से ऋषिकेश यात्रा पर गए हुए हैं। उनके घर की सुरक्षा के लिए प्रतिदिन रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक एक सुरक्षा गार्ड तैनात रहता है। 23 जुलाई की रात ड्यूटी के दौरान गार्ड ने देखा कि घर के पीछे लगी विंडो एसी अपनी जगह से निकली हुई है। संदेह होने पर उसने तत्काल फोन के माध्यम से रजनीश सेठ को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही रजनीश सेठ ने अपने पुत्र और एक परिचित को घर भेजा। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर एसी हटाकर घर के भीतर दाखिल हुए और अलमारी की चाबी का उपयोग कर अलमारी खोल ली। इसके बाद उसमें रखी नकदी, सोने के जेवर और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। प्रार्थी ने वीडियो कॉल के माध्यम से घर का निरीक्षण करते हुए पुलिस को बताया कि अलमारी में करीब 1.85 लाख से 2.35 लाख रुपये नकद, 15 से 20 तोला सोने के आभूषण तथा कुछ कीमती स्टोन रखे हुए थे।

हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यह जानकारी केवल अनुमान के आधार पर है, क्योंकि वे अभी बाहर हैं और घर लौटने के बाद ही चोरी गए सामान का वास्तविक एवं विस्तृत ब्यौरा दे सकेंगे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह मामला सुनियोजित चोरी का प्रतीत हो रहा है और पुलिस को आशंका है कि चोरों ने पहले घर की रेकी की थी।

error: Content is protected !!
Letest
सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला