रतनपुर

नाबालिग युवक के साथ बरामद हुई नाबालिग युवती, युवती की माँ ने दर्ज कराई थी शिकायत….रतनपुर पुलिस ने लाया वापस

जुगनू तंबोली 


रतनपुर – खंडोबा मन्दिर के पास रहने वाली एक महिला ने 28 मई को रतनपुर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी एक नाबालिक बेटी 28 मई से लापता हो गई है, महिला की रिपोर्ट पर रतनपुर पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज खोजबीन कर रही थी, दो दिन पूर्व रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि नाबालिग लड़की ग्राम घुरसेना, नांदघाट में एक लड़के के साथ रहती है। सूचना पर आज रतनपुर पुलिस ने ग्राम घुरसेना, नांदघाट पहुँच कर नाबालिक लड़की को नाबालिक लड़के के साथ बरामद कर लिया है।

पांच माह पहले भी इसी लड़के के साथ चली गई थी नाबालिग

 मिली जानकारी के अनुसार लड़का अम्बिकापुर बिलासपुर मार्ग में चलने वाली एक बस में कंडेक्टर का काम करता था, वही लड़की की नानी अम्बिकापुर होने की वजह से उसी बस में लड़की को भी हमेशा आना जाना होता था, जिसकी वजह से दोनों में जान पहचान हो गई थी और वह प्रेम संबंध स्थापित हो गया।

5 माह पहले भी हुई थी कार्रवाई….

रतनपुर पुलिस ने 5 माह पहले भी इस मामले में युवती को बरामद कर नाबालिग युवक के खिलाफ 363 और 366 के तहत कार्रवाई की गई थी, वही अब फिर इस मामले में रतनपुर पुलिस 363, 366 के तहत अपराध दर्ज कर रही है, इसके साथ ही नाबालिग के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद धारा 376 भी जोड़ा जा सकता है।

error: Content is protected !!
Letest
मासूम की निर्मम हत्या: पिता ने डेढ़ वर्षीय बेटे को ईंट से मारकर उतारा मौत के घाट...घरेलू विवाद बनी व... बिलासपुर में खनिजों के अवैध खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई...14 वाहन जब्त मल्हार:- किराना दुकान में अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 55 नग देशी शराब के साथ बिक्री की रकम... स्कार्पियो पर पुलिस लिखकर घूम रहे बाउंसर…. वीडियो वायरल होने के बाद वाहन जब्त, मामला दर्ज रतनपुर:- अज्ञात चोरों का आतंक....रात में घर घुसकर चोरी की घटना, जेवर और नगदी ले उड़े चोर, सीपत में दर्दनाक हादसा: खारून नदी में अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर से गिरा चालक, पहियों के नीचे आ... बिलासपुर में फिर चेन स्नेचिंग, स्कूटी सवार युवती से सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार बर्ड फ्लू अलर्ट: बिलासपुर में बर्ड फ्लू की हुई पुष्टि, नियंत्रण के लिए प्रशासन ने कसी कमर...10 किमी ... एक ही रात में 6 वारदातें: हत्या और लूटपाट का मुख्य आरोपी रामनाथ गोंड गिरफ्तार....घटना से मचा था आतंक... चेन स्नेचिंग: बाइक सवार बदमाशों ने युवती को बनाया निशाना...सोने की चेन लूटकर फरार