बिल्हा

ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत… बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना बिल्हा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केशला में ट्रैक्टर की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम केशला निवासी कैलाश कोसले ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह रोजी-मजदूरी का काम करते हैं और उनके परिवार में छह भाई हैं। 17 जून 2026 की शाम करीब 6:15 बजे वह अपने घर पर थे, तभी उनके भतीजे सतकुमार ने फोन कर सूचना दी कि उनके भाई शंकर कोसले का ग्राम केशला स्थित प्राथमिक शाला पानी टंकी के पास सीसी रोड पर ट्रैक्टर से एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलने के बाद कैलाश मौके पर पहुंचे, जहां लोगों की भीड़ लगी हुई थी। उन्होंने देखा कि शंकर कोसले सड़क पर घायल अवस्था में पड़े थे और उनके सीने में गंभीर चोट आई थी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल शंकर को ई-रिक्शा के माध्यम से उपचार के लिए बिल्हा अस्पताल ले जाया गया,

जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि ट्रैक्टर इंजन क्रमांक सीजी 10 एसी 5669 के चालक ने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए शंकर को टक्कर मार दी, जिससे सीने में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई।मामले में प्रार्थी कैलाश कोसले की रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों तथा वाहन चालक की भूमिका की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...