बिलासपुर

लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश…स्कूटी सवार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र में सुबह-सुबह एक महिला के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। घर के सामने सड़क पर झाड़ू लगा रही महिला के गले से स्कूटी सवार तीन अज्ञात युवकों ने झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। पीड़िता के पति रेलवे विभाग में लोको पायलट हैं। शिकायत के आधार पर तोरवा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी भानू प्रकाश निवासी शिवधाम विहार, विनित पेट्रोल पंप के पास, तोरवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 15 जून 2026 को सुबह करीब 4:30 बजे वह ड्यूटी के लिए घर से निकल गए थे। इसके कुछ देर बाद उनकी पत्नी संजू कुमारी ने फोन कर घटना की जानकारी दी। पत्नी ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे वह घर के सामने मुख्य सड़क पर झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान नीले रंग की स्कूटी में सवार तीन युवक वहां पहुंचे और अचानक उनके गले में पहनी सोने की चेन पर झपट्टा मारकर उसे छीन लिया। वारदात के बाद तीनों युवक स्कूटी से मेन रोड की ओर भाग निकले। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि स्कूटी चला रहा युवक नीले रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की जींस पहने हुए था। वहीं बीच में बैठे युवक ने सफेद रंग की शर्ट और पीछे बैठे युवक ने सफेद रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। पीछे बैठे युवक ने ही चेन झपटी और तीनों फरार हो गए।
घटना के बाद आसपास तलाश करने के बावजूद आरोपियों का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाना तोरवा पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नीले रंग की स्कूटी में सवार तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 3(5) बीएनएस और 304(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। दिनदहाड़े हुई इस चेन स्नेचिंग की घटना से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता देखी जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज...