बिलासपुर

डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला…सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

उदय सिंह

बिलासपुर – शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस जवान पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी सागर सूर्यवंशी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना 17 जून 2026 की देर रात कुदुदण्ड क्षेत्र में हुई। सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षक मोरज सिंह ध्रुव की ड्यूटी डायल 112 वाहन में लगी थी। रात करीब 12.58 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि कुदुदण्ड के सूर्यवंशी मोहल्ले में हत्या के प्रयास से जुड़ी घटना की जानकारी मिली है। सूचना पर आरक्षक मोरज सिंह, चालक शंभू बैस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी जब बताए गए स्थान पर पहुंचे तो आरोपी सागर सूर्यवंशी अपने घर से हाथ में बड़ा चाकू लेकर बाहर आया। घटना की गंभीरता को देखते हुए आरक्षक ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी और आरोपी के हाथ से चाकू छीन लिया। इसके बाद आरोपी ने आक्रोशित होकर पुलिस जवान के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी से हमला कर दिया। हमले में आरक्षक के सिर के बाईं ओर चोट लगी और खून निकलने लगा। चोट लगने के बाद वह जमीन पर गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद चालक शंभू बैस घायल आरक्षक को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की रिपोर्ट पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी सागर सूर्यवंशी पिता सत्यप्रकाश निवासी कुदुदण्ड सूर्यवंशी मोहल्ला के खिलाफ धारा 121(1), 132 और 221 BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल