पचपेड़ी

पचपेड़ी: नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार… कब्जे से पीड़िता बरामद

उदय सिंह

पचपेड़ी – नाबालिग को झांसे में लेकर भगा ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने आरपीएफ की मदद से महाराष्ट्र के अमलनेर रेलवे स्टेशन से पकड़ा है, जिसके कब्जे से नाबालिग को बरामद कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग को घटना दिनांक 09.09.24 को रात्रि में अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगा ले गया था, जिसकी रिपोर्ट पर अपराध धारा 137/2 बीएनएस कायम विवेचना शुरू की गई, पतासाजी के दौरान आरोपी द्वारा नाबालिग लड़की को अपने साथ ट्रेन से भगाकर ले जाना पता चलने पर आरपीएफ से मदद के लिए संपर्क करने पर आरोपी प्रभु मनहर के कब्जे से रेलवे स्टेशन अमलनेर ( भुसावल के पास) महाराष्ट्र से बरामद कर महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया, मामले में धारा 87,64 बीएनएस तथा 4/6 पोक्सो एक्ट जोड़ कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, नाबालिग की तलाश में एएसआई राकेश टांडे, आर उमेन्द खूंटे, एवम आरपीएफ सब इंस्पेक्टर खेल सिंह मीणा,महिला प्रधान आरक्षक अलका अठाले का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
रात में छत पर सोना पड़ा भारी, बिजली तार की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, ISI संपर्क के आरोप में जांजगीर-चांपा में युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजता था महत्वपूर्ण सूचनाएं, शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक का काटा कान..मल्हार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार बिलासपुर में ओडिशा के चैन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश... तीन लूट की वारदातों का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्... पत्रकार सुरक्षा कानून का नही हो रहा पालन...बिना जांच के दर्ज हो रही एफआईआर, बिलासपुर में पत्रकारों न... कोटा को बनाया गया नगर पालिका....राजपत्र में अधिसूचना जारी, नगर पंचायत की सीमाएं रहेंगी यथावत, VIDEO:- पुलिस बनकर आए बदमाशों ने व्यापारी को पिस्तौल के दम पर किया अगवा... दिनदहाड़े वारदात से मचा ह... प्रेमिका को उतारा मौत के घाट...फिर शव जलाकर मिटाने की कोशिश, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, आर... रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख रुपये की ठगी... शिक्षिका बनी शिकार, जिला साहू संघ बिलासपुर को मिला नया नेतृत्व, राम लाल साहू बने जिलाध्यक्ष; संगठन मजबूती और सामाजिक एकत...