गौरेला पेंड्रा मरवाही

VIDEO:- पुलिस बनकर आए बदमाशों ने व्यापारी को पिस्तौल के दम पर किया अगवा… दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

उदय सिंह

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े हुई अपहरण की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। ग्राम उषाढ में दो अज्ञात बदमाश पुलिसकर्मी बनकर पहुंचे और एक व्यवसायी को पिस्तौल दिखाकर जबरन कार में बैठाकर फरार हो गए। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम उषाढ निवासी गिरीश यादव किराना दुकान, छड़-सीमेंट व्यवसाय और आटा चक्की का संचालन करते हैं। शनिवार दोपहर करीब 11 बजे गिरीश यादव अपने घर के गलियारे में आराम कर रहे थे। वहीं उनका बेटा पंकज यादव दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान नीले रंग की एक कार में सवार दो युवक वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले दुकान पर मौजूद पंकज यादव से उसके पिता गिरीश यादव के बारे में जानकारी ली। इसके बाद दोनों सीधे घर के अंदर पहुंचे। उन्होंने गिरीश यादव को जगाया और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए पूछताछ करने लगे।

इसी दौरान आरोपियों ने स्टील रंग की पिस्तौल निकाल ली और गिरीश यादव को धमकाते हुए अपने साथ चलने को कहा। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें पैर में गोली मारने की धमकी दी और जबरन कार में बैठा लिया। इसके बाद दोनों आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही गिरीश यादव के परिजन और ग्रामीणों ने आरोपियों का पीछा करने की कोशिश की। व्यवसायी के छोटे भाई ने बरौर क्षेत्र में कार को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन बदमाश तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए मरवाही की ओर भाग निकले। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में संदिग्धों की गतिविधियां कैद हुई हैं, जिसके आधार पर पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है। सूचना मिलने के बाद मरवाही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज की जांच, संदिग्धों की तलाश और संभावित ठिकानों पर दबिश देने की कार्रवाई जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है और व्यवसायी की सुरक्षित बरामदगी को प्राथमिकता दी जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पूरे क्षेत्र की निगाहें पुलिस की कार्रवाई और व्यवसायी की सकुशल वापसी पर टिकी हुई हैं।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...