मल्हार

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक का काटा कान..मल्हार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

उदय सिंह

मल्हार – शराब के लिए पैसे देने से मना करने पर एक युवक के साथ मारपीट कर उसका कान दांत से काटकर अलग करने के मामले में मल्हार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहित कुर्रे पिता रामप्रसाद कुर्रे 43 वर्ष, निवासी किसान परसदा, थाना मस्तूरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ग्राम धनगवां निवासी मनिकेश पाटले पिता अश्वनी पाटले 26 वर्ष ने चौकी मल्हार में शिकायत दर्ज कराई कि 20 जून 2026 को भारत पाटले के घर शादी समारोह का आयोजन था। इस कार्यक्रम में आरोपी मोहित कुर्रे भी शामिल हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने मनिकेश से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की।

पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान मोहित कुर्रे ने मनिकेश के कान को दांत से काटकर अलग कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी और इसके बाद चौकी मल्हार पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मल्हार पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने कुछ ही घंटों में आरोपी मोहित कुर्रे को ग्राम धनगवां से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। इस पूरी कार्रवाई में मल्हार पुलिस की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक का काटा कान..मल्हार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार बिलासपुर में ओडिशा के चैन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश... तीन लूट की वारदातों का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्... पत्रकार सुरक्षा कानून का नही हो रहा पालन...बिना जांच के दर्ज हो रही एफआईआर, बिलासपुर में पत्रकारों न... कोटा को बनाया गया नगर पालिका....राजपत्र में अधिसूचना जारी, नगर पंचायत की सीमाएं रहेंगी यथावत, VIDEO:- पुलिस बनकर आए बदमाशों ने व्यापारी को पिस्तौल के दम पर किया अगवा... दिनदहाड़े वारदात से मचा ह... प्रेमिका को उतारा मौत के घाट...फिर शव जलाकर मिटाने की कोशिश, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, आर... रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख रुपये की ठगी... शिक्षिका बनी शिकार, जिला साहू संघ बिलासपुर को मिला नया नेतृत्व, राम लाल साहू बने जिलाध्यक्ष; संगठन मजबूती और सामाजिक एकत... गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने एजुकेशन हब का विशेष आयोजन, प्रतिभाशाली बच... रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या... पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार