कोटा

कोटा को बनाया गया नगर पालिका….राजपत्र में अधिसूचना जारी, नगर पंचायत की सीमाएं रहेंगी यथावत,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोटा क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव द्वारा कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की गई घोषणा अब पूरी हो गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कोटा के नगर पंचायत से नगर पालिका में उन्नयन संबंधी अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार अब कोटा नगर पंचायत का दर्जा समाप्त होकर यह क्षेत्र नगर पालिका कोटा के रूप में जाना जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नगर पंचायत कोटा की वर्तमान सीमाएं ही नवगठित नगर पालिका कोटा की सीमाएं होंगी। नगर पालिका बनने से क्षेत्र में नगरीय विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी। स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। नगर पालिका बनने से प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कोटा क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की घोषणा की थी, जिसे अब विभागीय प्रक्रिया पूरी कर अमलीजामा पहना दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ... सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, शव जलाकर हड्डियां दफन कीं; डीएनए रिपोर्ट से खुला राज बिलासपुर:- बछड़े पर लाठी-डंडों की बर्बरता! विरोध करने पहुंची युवती को गालियां और धमकी; CCTV आया सामन... पति को जेल से निकालने के लिए गिरवी रखा मकान, अब जान बचाने पहुंची पुलिस के पास खराब समोसा की शिकायत करना पड़ा भारी…होटल संचालक ने ग्राहक को पीटा,तखतपुर बस स्टैंड के सत्यम स्वीट्स ... घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड... चेक चुराकर 85 हजार निकालने की कोशिश, सीपत : घर में टूटा ताला, आलमारी मिली खाली… 24 घंटे में पुलिस ने सुलझा दी लाखों की चोरी, भेष बदलकर गांजे की तस्करी का खेल बेनकाब, आरपीएफ ने दो तस्करों को दबोचा... अब तक 3 करोड़ से अधिक का गा... बालाजी गैस एजेंसी में छापे से हड़कंप: रिकॉर्ड में 864, मौके पर मिले सिर्फ 452 भरे सिलेंडर; 939 सिलें... बाघिन का खूनी हमला: जंगल में करिल काटने गए 25 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले गंभीर ज़ख्म,