अंतरराष्ट्रीय

लगातार तेजी के बाद अचानक सोने के दाम में गिरावट, 1 महीने के सबसे निचले स्तर पर

आलोक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना मंगलवार को गिरकर करीब एक महीने के निचले स्तर पर आ गया है। सोना 09:59 जीएमटी पर 0.3 फीसद की गिरावट के साथ 1,494.91 डॉलर प्रति औंस पर आ गया था। इससे पहले शुरुआती कारोबार में सोने ने 13 जुलाई से अब तक के सबसे निचले स्तर 1,486 डॉलर प्रति औंस को छुआ था। यूएस गोल्ड फ्यूचर के भाव भी 0.5 फीसद गिरकर 1,503.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गए हैं।अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बुलियन की कीमतों में एक हफ्ते से भी कम समय में 4 फीसद यानी करीब 60 डॉलर की कमी देखने को मिली है।साथ ही मंगलवार को डॉलर की कीमतों में भी 0.2 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। इससे निवेशकों के लिए दूसरी मुद्राओं की तुलना में डॉलर से सोना खरीदना और महंगा हो गया है।बाजार इस समय गुरुवार को होने वाली यूरोपियन सेंट्रल बैंक की मीटिंग पर भी नजर बनाए हुए है। माना जा रहा है कि यूरोपियन सेंट्रल बैंक ब्याज दरों में कटौती कर सकता है।अंतर्राष्ट्रीय बाजार में प्लेटिनम की कीमत 0.7 फीसद गिरकर 940.05 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।उधर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज चांदी में उछाल देखने को मिला है। चांदी में 0.1 फीसदी का उछाल आया है जिससे इसकी कीमत 17.98 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...