मल्हार

कलेक्टर ने मस्तूरी विकासखण्ड के टीकाकरण केंद्रों का लिया जायजा, लोगों से टीका लगवाने की अपील की

उदय सिंह

बिलासपुर – कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज मस्तूरी विकासखण्ड के विभिन्न टीकाकरण केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थित रूप से टीकाकरण करवाने के निर्देश दिए। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर लोगोें को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने कहा। कलेक्टर ने मल्हार के मंगल भवन टीकाकरण केंद्र का जायजा लिया।

उन्होंने वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों से ग्रामीणों को टीकाकरण के संबंध में प्रेरित करने कहा। कलेक्टर ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनसे भी टीका लगवानेे की अपील की। उन्होंने केंद्र में संधारित रजिस्टर का अवलोकन किया। सीजी टीका पोर्टल के माध्यम से टीकाकरण करने के निर्देश दिए।

पीएचसी मल्हार केंद्र का निरीक्षण

कलेक्टर ने पीएचसी मल्हार के टीकाकरण केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टीकाकरण अधिकारी को निर्देश दिया कि टीकाकरण लगवाने के लिए आए लोगों को स्पष्ट बतायें कि उन्हें कौन सा टीका लगाया जा रहा हैं। कलेक्टर ने सभी अनिवार्य प्रविष्टियां सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीकाकरण केंद्र में वैक्सीन को भी देखा।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हैरीश एस, एडीएम नुपूर राशि पन्ना, एसडीएम पंकज डाहिरे, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी नगर पंचायत सीएमओ, सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,