बिलासपुर

6 साल के मासूम के साथ महिला कूदी ट्रेन के सामने…हादसे में मासूम की हुई दर्दनाक मौत, महिला गंभीर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें एक माँ अपने 6 साल के बेटे के साथ ट्रेन के सामने कूद गई, जिसमें बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है वही महिला गंभीर है। मिली जानकारी के अनुसार लालखदान ओवरब्रिज के पास मंगलवार की दोपहर एक महिला अपने बेटे के साथ घूम रही थी, जिसनें अचानक अपने बेटे साथ ट्रेन के सामने छलांग लगा दी, महिला का नाम निशा मधुकर सकरी क्षेत्र के घुरु अमेरी निवासी है जो तिफरा में कपड़े की दुकान चलाती थी, अपने पहले पति से अलग होकर उसने दूसरी शादी की थी, जो अपने पहले पति के पास से कल ही अपने बेटे देवांश 6 वर्ष को लेकर आई थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया, इस हादसे में मासूम देवांश की दर्दनाक मौत हो गई है वही महिला को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना ट्रेन के लोको पायलट ने जीआरपी को दी थी, जिस पर जीआरपी ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है। घटना के पीछे की वजह का पता नही चल पाया है, अंदेशा जताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के बाद शायद महिला ने ऐसा कदम उठाया है, फ़िलहाल महिला होश में नही है, जिसके होश में आने के बाद पूछताछ की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 1.02 लाख की ठगी, आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, संजीवनी विक्रय केंद्र में 1.31 लाख के गबन का मामला... पूर्व संचालिका पर एफआईआर, पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह...पत्नी का गला घोंटकर फरार हुआ पति गिरफ्तार, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी... कमीशन में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले राजस्थान से दो आरोपी... सरपंच प्रतिनिधि पर संजय दत्त ने अपने साथियों के साथ किया हमला...उधारी रकम मांगने पर हुआ विवाद, VIDEO रतनपुर : माँ के दशगात्र में पसरा मातम… तालाब में डूबने से बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का... VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से दहशत… वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…भरारी जंगल से पकड़क... पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष... युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता...तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि...