
रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर-सूरज यादव पिता मेलाराम यादव, उम्र 4 वर्ष निवासी हरडीटोना थाना सिरगिट्टी की साँप काटने से मौत हो गई।। मृतक अपने परिजनों के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने बेलतरा के पास ग्राम लिमहा आया हुआ था। बीती रात बालक खाना खाकर घर के अंदर जमीन में सोया हुआ था कि करीब रात्रि 2 बजे के आसपास घोड़ा करैत साँप ने काट लिया।

दर्द होने पर साथ मे सो रहे परिजनों को उसने सूचना दी। कुछ देर उपरांत बालक के मुँह से झाक निकलने लगा तो परिजनों के द्वारा कमरे में खोजबीन करने से कमरे में घोड़ा करैत साँप दिखा। साँप काटने की घटना के बाद बालक को लेकर मोटरसायकल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुचे जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया, रतनपुर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।