मुंगेली

सड़क हादसे में युवक की गई जान…अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाइक, तेज रफ्तार बनी वजह,

रमेश राजपूत

पथरिया – तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार पथरिया थाना क्षेत्र के सकेत चौकी अंतर्गत ग्राम परसिया निवासी डेरहु महरा पिता अशोक महरा उम्र 26 वर्ष अपनी बाइक क्रमांक सीजी 22 यू 9602 में अपने रिश्तेदार को लेकर पथरिया छोड़ने दोपहर में 12 बजे आया था, जो वापस अपने गांव लौट रहा था तभी ग्राम कुकुसदा के पास उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे बाइक चालक युवक सड़क पर टकराकर घायल हो गया। राहगीरों ने 108 को सूचना दी तब तक पुलिस चौकी से जवान भी मौके पर पहुँच गए, जिन्होंने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया पहुँचाया जहाँ चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस मर्ग कायम पर अपनी विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट...