बिलासपुर

सिम्स में पहली बार आँखों के तिरछेपन और झुकी पलक का सफल ऑपरेशन….मरीज के चेहरे पर लौटी विश्वास की चमक,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – संभाग के सबसे बड़े हॉस्पिटल सिम्स के डॉक्टरों ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आज एक मरीज के आंखो की झुकी हुई पलक और तिरछेपन की जटिल समस्या का सफल ऑपरेशन किया है। मिली जानकारी के अनुसार बेमेतरा निवासी 21 वर्षीय युवक जो जन्म से ही अपनी दायीं आंख की झुकी हुई पलक और तिरछेपन की जटिल समस्या से जूझ रहा था, मरीज लंबे समय से इस समस्या के इलाज की आशा खो चुका था, परंतु जब उसे जानकारी मिली कि अब सिम्स में इस प्रकार की जटिल नेत्र सर्जरी संभव है, तब उसने यहां पर संपर्क किया।

नेत्र रोग विभाग की वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभा सोनवानी और उनकी टीम द्वारा संपूर्ण जांच के उपरांत ऑपरेशन की प्रक्रिया आरंभ की गई। यह ऑपरेशन अत्यंत जटिल माना जाता है, जिसमें एक ही आंख में दोनों—झुकी पलक (Ptosis) एवं आंख के तिरछेपन (Strabismus)—का एक साथ इलाज किया गया। सिम्स के इतिहास में यह पहली बार था जब इस तरह का संयुक्त नेत्र ऑपरेशन किया गया। उक्त ऑपरेशन डॉ. रमणेश मूर्ति (अधिष्ठाता),

डॉ. लखन सिंह (चिकित्सा अधीक्षक) एवं डॉ. सुचिता सिंह (विभागाध्यक्ष, नेत्र रोग विभाग) के मार्गदर्शन में डॉ. प्रभा सोनवानी, डॉ. सुचिता सिंह, डॉ. आरूषी शर्मा एवं डॉ. कुणाल सिंह की टीम ने किया। नर्सिंग स्टाफ और वार्ड ब्वॉय ने भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और अब मरीज की आंख की पलक सामान्य हो चुकी है। साथ ही तिरछेपन में भी पूर्ण सुधार हुआ है। इससे मरीज के आत्मविश्वास में नया संचार हुआ है।

पूर्व में ऐसे ऑपरेशन केवल निजी अस्पतालों में महंगे शुल्क पर ही संभव थे। अब सिम्स में यह सुविधा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निशुल्क उपलब्ध है, जिससे प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...