बिलासपुर

बिलासपुर: शहर में नहीं थम रहे चाकूबाजी के मामले….तालापारा में युवक पर चाकू से हमला,

उदय सिंह

बिलासपुर- शहर में लगातार बढ़ते चाकूबाजी के मामलों से आम नागरिकों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शारदा नगर, तालापारा इलाके का है, जहां शनिवार रात को एक ऑटो चालक पर तीन युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद ईशाद निवासी शारदा नगर तालापारा, शनिवार रात करीब 10 बजे साईं मंदिर के पीछे अकेले बैठा हुआ था। तभी बरगद पेड़ की दिशा से सोहेल खान, सरजू खान और सलमान खान वहां पहुंचे। आरोप है कि पीछे से आकर एक युवक ने ईशाद की कमर पर लात मारी, जिससे वह मुंह के बल जमीन पर गिर गया। इसके बाद तीनों ने अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी।

मना करने पर सोहेल ने चाकू से ईशाद की पीठ पर वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई और काफी खून बहा। वहीं सरजू ने ऑपरेशन ब्लेड से पेट पर वार किया। सलमान ने मिलकर लात-घूंसे और थप्पड़ मारे। स्थानीय निवासीयो के बीच-बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 118(2), 296, 3(5), 351(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाओं से शहरवासी डरे हुए हैं और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
करैत के खतरनाक पलटवार से सर्पमित्र सूरज प्रधान घायल, तीसरी बार जहरीले सांप ने डसा, सांप को लेकर खुद ... वाशिंग मशीन रिपेयर कराने के चक्कर में बैंक अधिकारी को लगा 9.49 लाख का चूना, गूगल पर कस्टमर केयर नंबर... हैदराबाद के पब में 25% हिस्सेदारी का झांसा देकर बिलासपुर के कारोबारियों से 3.42 करोड़ की कथित ठगी, द... एक महीने में कैसे बिकेगा किसानों का पूरा धान?...कम खरीदी लिमिट और MSP के लाभ पर विजय केशरवानी ने सरक... मस्तूरी: आधी रात घर के दरवाजे पर टंगिया से हमला, सुबह महिला के माथे और गाल पर किया वार; आरोपी के खिल... अन्नदाता पर दोहरी मार! पहले अर्नब तूफान, अब अकवन चक्रवात से बेमौसम बारिश... खेतों में गिरी धान की फस... मस्तूरी :- दस गांवों की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे! एक दिन ड्यूटी,15 दिन की हाजिरी का आरोप; बीएम... छात्रावास की जमीन पर ही जेसीबी का प्रहार, दूसरी ओर की सरकारी भूमि पर चुप्पी! सड़क चौड़ीकरण की कार्यय... मस्तूरी: भ्रष्टाचार पर कार्रवाई शून्य! पहले कुटेला में डबरी निर्माण के नाम पर फर्जी आहरण का मामला, अ... सिम्स गेट के सामने खाकी से भिड़ा ऑटो चालक… टीआई के साथ की हाथापाई, गाली-गलौज का वीडियो वायरल