बिलासपुर

भगवान विश्वकर्मा की आराधना के लिए पहुंचे पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल

डेस्क

भगवान श्री विश्वकर्मा जी सृजन और निर्माण के देवता के रूप में पूजे जाते है। यह बात आज भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने मगरपारा स्थित भगवान विश्वकर्मा जी के पूजन समारोह में कही। श्री अग्रवाल ने भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर लोगों को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि ऐसी मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा करने से शिल्पकला का विकास के साथ साथ ज्ञान भी प्राप्त होता है। विश्वकर्मा जी को दुनिया का पहला इंजिनियर एवं वस्तुकार माना जाता है। इस दिन सभी लोग इनकी पूजा अर्चना करते है। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने प्रदेश की खुशहाली के साथ साथ लोगों के सुख शांति समृद्धि की कामना की। इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों के साथ-साथ भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, महापौर किशोर राय, महेश चंद्रिकापुरे, राजेश मिश्रा, नारायण गोस्वामी, लल्ला यादव, रोहित मिश्रा, रौशन सिंह, शैलेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...