जांजगीर चाँपा

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार… पश्चिम बंगाल से पकड़कर भेजा गया जेल

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – शेयर मार्केट में निवेश कर भारी मुनाफे का लालच देकर करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से कार, कई बैंक दस्तावेज, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, मोबाइल और नगदी सहित बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी भूधर प्रसाद देवांगन 38 वर्ष निवासी अखराभांठा, जिला सक्ती ने 30 जनवरी 2026 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वर्ष 2021 में उसकी पहचान कोलकाता निवासी विश्वजीत देबनाथ से हुई थी। आरोपी ने शेयर मार्केट में निवेश कराने और हर महीने 5 प्रतिशत ब्याज देने का झांसा दिया। साथ ही ज्यादा लोगों को जोड़ने पर अतिरिक्त लाभ का लालच भी दिया गया। झांसे में आकर प्रार्थी सहित अन्य लोगों ने कुल 8 करोड़ 45 लाख रुपये नगद, आरटीजीएस, एनईएफटी और चेक के माध्यम से निवेश कर दिए। शुरुआती कुछ महीनों तक आरोपी ने ब्याज दिया, लेकिन बाद में कंपनी में घाटे का बहाना बनाकर टालमटोल करने लगा और रकम वापस नहीं की। मामले में थाना चांपा में धारा 420 और 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने ठगी की रकम से कार खरीदना, घर का रंग-रोगन कराना और सोना खरीदने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी के पास से एक क्रेटा कार, 12 बैंक चेकबुक, 9 डेबिट कार्ड, 8 क्रेडिट कार्ड, पैन-आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, तीन महंगे मोबाइल और 30 हजार रुपये नगद जब्त किए हैं। कार्रवाई में थाना चांपा और साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...