बिलासपुर

सीएमडी कॉलेज मोड़ पर हुए हादसे में घायल युवक की मौत, बिलासपुर घूमने आए युवक की गयी जान

डेस्क

दोस्तों के साथ बिलासपुर घूमने आए शहडोल के युवक अभिषेक तिवारी की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई, वह कार से लिंक रोड से पुराना बस स्टैंड की ओर जा रहा था, तो सीएमडी चौक के पास हादसे का शिकार हो गया। मध्यप्रदेश के शहडोल का रहने अभिषेक तिवारी बुधवार को अपने दोस्तों के साथ बिलासपुर घूमने के लिए आया था, रात 10:30 बजे वह अपने दोस्तों के साथ कार से सीएमडी कॉलेज से पुराना बस स्टैंड जा रहा था, तभी उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई, और वह डिवाइडर से टकराकर खंबे में जा घुसी, इस हादसे में अभिषेक तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

टीआई जेपी गुप्ता लेकर पहुंचे हॉस्पिटल – हादसे के वक्त सरकंडा थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता मौके से गुजर रहे थे, उन्होंने तत्काल घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, उसे सिम्स रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया।

सदमे में मृतक के दोस्त – घटना की जानकारी मिलते ही सिम्स में अभिषेक तिवारी के दोस्तों की भीड़ लग गई, उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था, उनका दोस्त अब उनके बीच नहीं रहा, कुछ देर पहले जिसके साथ उन्होंने हंसी ठिठोली की, वह इस तरह उन्हें अचानक छोड़ कर चला गया।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...