बिलासपुर

बिलासपुर में मनाया जाएगा गार्बेज फेस्टिवल , प्रतियोगिता के माध्यम से जन जागरूकता की कोशिश

डेस्क

बिलासपुर स्टार्स प्रतियोगिता के परिणाम को घोषित करते हुए उसके विजेताओं के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को नगर पालिक निगम और स्मार्ट सिटी महोत्सव का रूप देने जा रही है. जिसका नाम बिलासपुर गार्बेज फेस्टिवल” रखा गया है। पं.लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में सुबह 11 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में स्वच्छता से संबंधित अनेक कार्यक्रम भी होंगे।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और इस बार सर्वोच्च स्थान पाने ननि बिलासपुर कोई भी कसर बाकी रखना नहीं चाहती। इसी तारतम्य में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने विभिन्न वर्गों के मध्य पिछले दो महीने से आयोजित ‘बिलासपुर स्टार्स’ प्रतियोगिता जिसके अंतर्गत स्वच्छ मोहल्ला,स्वचछ स्कूल,स्वच्छ कालेज,स्वच्छ होटल, स्वच्छ अस्पताल,स्वच्छ बाज़ार,स्वच्छ गणेश पंडाल.इन सभी के अंतिम परिणाम की घोषणा 21 तारीख को की जाएगी तथा विजेताओं का सम्मान किया जाएगा ।इससे पूर्व विशेषज्ञों द्वारा विगत एक सप्ताह से प्रतिभागी के रूप में शामिल सभी संस्थाओं का निरीक्षण किया गया है,तत्पश्चात उन्हें रैंक प्रदान किया गया है। इस दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रम को महोत्सव का रूप देते हुए ‘बिलासपुर गार्बेज फेस्टिवल’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।बिलासपुर गार्बेज फेस्टिवल में स्वच्छता पर आधारित शाला स्तरीय प्रतियोगिता कराई जाएगी,जिसमें ड्राइंग पेंटिंग,निबंध प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता,प्लास्टिक पर शार्ट विडियों फिल्म तैयार करना इत्यादि है। प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल द्वारा चयनित छात्रों और स्कूल को भी सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा पूर्व में बनाएं गए ड्राइंग पेंटिंग और कबाड़ की कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। ज्ञात हो कि जुलाई माह से निगम और स्मार्ट सिटी की द्वारा शहर के सभी स्कूल और कालेजों में जाकर स्वच्छता पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया था, जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा ड्राइंग पेंटिंग के साथ अन्य रचनात्मक कार्य किए गए थे।फेस्टिवल के दौरान स्कूली बच्चों के अलावा एनजीओ के द्वारा नाटक कर स्वच्छता के महत्व को बताया जाएगा। इसके अलावा तिफरा अंध-मूक बधिर शाला के छात्रों द्वारा गीत के ज़रिए भी स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा।इस अवसर पर निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने सभी शहरवासियों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।ताकि स्वच्छता की अलख पूरे शहर में जग सकें। शहर में पहली बार हो रहे गार्बेज फेस्टिवल शहरवासियों की सहभागिता से सफल होगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार