बिलासपुर

भारतीय जनता पार्टी से महापौर प्रत्याशी के लिए राजेश सिंह ठाकुर भी कर रहे दावेदारी

आकाश

बिलासपुर नगर निगम चुनाव में महापौर सीट सामान्य वर्ग के लिए घोषित होने के बाद कई नए पुराने चेहरे सामने उभर कर आ रहे हैं । वहीँ लगातार नए चेहरों द्वारा दावेदारी करने की बात उभरकर सामने आ रही है। इस बार भारतीय जनता पार्टी से बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के नाम सामने आ रहे हैं , जिनमें हर्षिता पांडे, भूपेंद्र सवन्नी, रामदेव कुमावत, वी रामाराव, गुलशन ऋषि और पूर्व पार्षद राजेश सिंह ठाकुर का भी नाम प्रमुख है। सभी दावेदारों की अपनी पृष्ठभूमि है। अगर हम बात राजेश सिंह ठाकुर की करें तो बचपन से ही संघ की पृष्ठभूमि वाले राजेश सिंह ठाकुर को जहां एक तरफ पार्षद की जिम्मेदारी निभाने का अनुभव है,तो वहीं उन्होंने पार्टी के लिए कई चुनाव में तारणहार की भूमिका भी निभाई है । बिलासपुर के अलावा बेलतरा विधानसभा में भी राजेश सिंह ठाकुर की खासी पकड़ है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले राजेश सिंह ठाकुर एक तरफ जहां बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रहे हैं, वही 1995 से उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय राजनीति में भाग लेना शुरू किया।

1997 में उन्हें मंडल कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से वार्ड क्रमांक 6 तिलक नगर में उन्होंने पार्षद का चुनाव लड़ा और कांग्रेस प्रत्याशी को खासे अंतर से हराया। इसके बाद 2002 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। पार्षद कार्यकाल के दौरान ही उन्होंने बेलतरा विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी बद्रीधर दिवान का सफलतापूर्वक चुनाव संचालन किया। इतना ही नहीं अपनी विशिष्ट कार्यशैली के लिए साल 2004 में लोकसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी करुना शुक्ला के लिए भी उन्होंने चुनाव संचालन किया और इस बार भी उनकी प्रत्याशी को जीत हासिल हुई। इसी कारण से करुणा शुक्ला द्वारा राजेश सिंह को बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया। साल 2005 में एक बार फिर राजेश सिंह ने तिलक नगर से पार्षद का चुनाव लड़ा और इस बार बहुत भारी अंतर से अपने विरोधी को धूल चटाया। राजेश सिंह ठाकुर को साल 2005 से 2010 तक एमआईसी सदस्य रहने के दौरान विभागीय कार्यों की भी खासी जानकारी हुई । साल 2007 में राजेश सिंह भाजयुमो जिला अध्यक्ष भी बनाए गए। पिछली बार की तरह इस बार साल 2008 में मस्तूरी विधानसभा के लिए उन्होंने डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी के चुनाव का संचालन किया और उन्हें जीत दिलाई। इसके अलावा राजेश सिंह ठाकुर भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और जिला प्रभारी भी रहे। कुल मिलाकर एक तरफ जहाँ उन्हें राजनीति और निगम की कार्यशैली का खासा अनुभव है वही सहज मिलनसार और निर्विवाद छवि होने की वजह से उनकी दावेदारी अहम मानी जा रही है। जानकार मानते हैं कि भारतीय जनता पार्टी में संघ की सहमति निर्णायक होती है। राजेश सिंह ठाकुर चूँकि संघ से जुड़े हुए हैं , इसलिए बहुत मुमकिन है कि भारतीय जनता पार्टी बतौर महापौर प्रत्याशी राजेश सिंह ठाकुर को आजमाएं । पार्षद के दो कार्यकाल सफलतापूर्वक निभाने के बाद मुमकिन है कि पार्टी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपे। जिसके लिए राजेश सिंह ठाकुर तैयार नजर आ रहे हैं। आगामी नगर निगम चुनाव के लिए राजेश सिंह ठाकुर भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं ।हालांकि भारतीय जनता पार्टी मैं इस तरह की परंपरा नहीं है। यहां अपनी बात रखी जाती है, बाकी निर्णय संगठन के पदाधिकारी करते हैं ,लेकिन बिलासपुर में महापौर पद के लिए जो कुछ नाम उभरकर सामने आए हैं उसने राजेश सिंह ठाकुर का कद भी कुछ कम नहीं है । मुमकिन है कि इस बार उन्हें ही अवसर मिल जाए, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी हमेशा चौंकाने वाले फैसले करने के लिए प्रसिद्ध है।

error: Content is protected !!
Letest
भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके,