बिलासपुर

फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के फदहाखार जंगल में युवक की हत्या कर शव छिपाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुनील निर्मलकर उर्फ कल्लू टाइगर 28 वर्ष और घनंजय धुरी उर्फ आदि 20 वर्ष शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते ओमप्रकाश लहरे पर धारदार हथियार से हमला किया था। हत्या के बाद शव को फदहाखार जंगल में फेंक दिया गया था।पुलिस के मुताबिक घटना 27 सितंबर 2026 की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच मैट्रिक चौक के पास हुई। पुराने विवाद को लेकर सुनील निर्मलकर उर्फ कल्लू टाइगर, घनंजय धुरी और उनके अन्य साथियों ने ओमप्रकाश लहरे के साथ मारपीट की। इसी दौरान धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को छिपाने के उद्देश्य से फदहाखार जंगल में ले जाकर फेंक दिया।28 सितंबर को मर्ग जांच के दौरान खुला मामला
28 सितंबर को मर्ग क्रमांक 78/2026 की जांच के दौरान पुलिस टीम और सीन ऑफ क्राइम यूनिट मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण और पूछताछ करने पर हत्या की पूरी कहानी सामने आई। इसके बाद सिरगिट्टी पुलिस ने अपराध क्रमांक 703/2026 के तहत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन और थाना प्रभारी निरीक्षक यशवंत प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी। मुखबिर तंत्र सक्रिय कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया है। पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला... बिलासपुर से भी बदले कई अफसर, सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था...