बिलासपुर

बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, देवर और सास गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम सैदा में 26 वर्षीय विवाहिता दुर्गा निर्मलकर की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना के बीच दुर्गा की गला घोंटकर हत्या की गई और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को साड़ी के सहारे फंदे पर लटका दिया गया। मामले में पुलिस ने मृतका के पति, देवर और सास को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सकर्रा निवासी दुर्गा निर्मलकर की शादी वर्ष 2022 में ग्राम सैदा निवासी रोहित निर्मलकर से हुई थी। शादी के बाद दुर्गा ने दो बेटियों को जन्म दिया। मायके पक्ष का आरोप है कि दूसरी बेटी के जन्म के बाद से ही उसे पति और ससुराल वालों द्वारा मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा था। दुर्गा के भाई विदेशी निर्मलकर ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष उससे मायके से 1 लाख 65 हजार रुपए लाने का दबाव बनाता था। रकम नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।

बेहोशी की सूचना देकर ले गए अस्पताल

26 सितंबर को मायके वालों को सूचना दी गई कि दुर्गा अचानक बेहोश हो गई है और उसकी तबीयत बिगड़ गई है। उसे पहले निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ससुराल पक्ष ने मायके वालों को बताया कि दुर्गा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि, मायके पक्ष ने इस पर संदेह जताते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की और उसके गले पर चोट के निशान होने का दावा किया।

सिम्स में दोनों पक्षों के बीच हुआ विवाद

दुर्गा की मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग बड़ी संख्या में सिम्स अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और झूमाझटकी की स्थिति निर्मित हो गई। रिश्तेदारों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आया हत्या का सच

पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम के शॉर्ट रिपोर्ट में दुर्गा की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मायके और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान ससुराल पक्ष के बयानों में विरोधाभास सामने आने पर पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की।पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि दहेज को लेकर दुर्गा को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। 26 सितंबर को विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की गई और गले में पट्टा डालकर खींचा गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद साड़ी से फंदे पर लटकाया

पुलिस जांच के अनुसार दुर्गा की मौत के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। इसके लिए शव को कमरे में साड़ी के सहारे फंदे पर लटका दिया गया। पड़ोसियों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो फंदा काटकर नीचे उतारा और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पोस्टमार्टम के शार्ट रिपोर्ट और पूछताछ से सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।

पति, देवर और सास गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में मृतका के पति रोहित निर्मलकर (30), देवर मोहित निर्मलकर (25) और सास ठगिया निर्मलकर (60) को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80, 238 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस की आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...