जांजगीर चाँपा

कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल… 3 गिरफ्तार, 1 आर्टिगा कार भी जब्त,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले में अवैध डीजल के भंडारण और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कटरा जंगल के रास्ते पिकअप वाहन में छिपाकर ले जाया जा रहा करीब 1000 लीटर अवैध डीजल बरामद किया है। पुलिस ने डीजल परिवहन में इस्तेमाल पिकअप के साथ आगे-आगे चल रही आर्टिगा कार को भी जब्त किया है। दोनों वाहनों और डीजल समेत कुल 15 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैण्डन यार्क के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेंद्र प्रताप के नेतृत्व में बलौदा और अकलतरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पिकअप क्रमांक CG-15-DL-6268 में बने लोहे के टैंकर में बड़ी मात्रा में डीजल भरकर हरदीबाजार रोड की ओर ले जाया जा रहा है। इसके आगे आर्टिगा कार क्रमांक CG-10-AD-8114 फॉलो कर रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिरगहनी-कटरा जंगल मार्ग पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोक लिया। तलाशी लेने पर पिकअप की पीछे लगी ट्रॉली में लोहे का टैंकर मिला, जिसमें करीब 1000 लीटर डीजल भरा हुआ था। इसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। पूछताछ के दौरान पिकअप में सवार भीमसिंह गोंड़, नरेश कुमार भारती और रामनरेश प्रजापति डीजल के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पुलिस के सामने प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने पिकअप वाहन करीब 5 लाख रुपये, डीजल करीब 1 लाख रुपये और आर्टिगा कार करीब 9 लाख रुपये की कीमत सहित कुल 15 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली। बरामद डीजल को वाहन के अंदर ही सीलबंद कर पुलिस कब्जे में लिया गया। पुलिस ने मामले में नरेश कुमार भारती 34 वर्ष, भीमसिंह गोंड़ 43 वर्ष और रामनरेश प्रजापति 31 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक मनोहर सिन्हा, थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक जय कुमार साहू, एएसआई रामदुलार साहू, प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवर, साइबर टीम सहित दोनों थानों के स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार