बिलासपुर

एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत… सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़कंप,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिलपहरी स्थित अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में एचपी लोडर की चपेट में आने से 39 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा शाम करीब 5 बजे कारखाना परिसर में हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राकेश लहरे पिता कुंवर लाल लहरे, उम्र 39 वर्ष, निवासी हरदी भाठा के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एचपी लोडर की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। पुलिस ने मामले में लोडर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं मृतक के शव को पंचनामा कार्रवाई और पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हादसे के बाद कारखाना परिसर में सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी कारखाने में हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद औद्योगिक परिसर में सुरक्षा मानकों के पालन और श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर यह भी मांग उठ रही है कि हादसे की निष्पक्ष जांच कर यह स्पष्ट किया जाए कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और क्या कारखाना परिसर में भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। फिलहाल सिरगिट्टी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला... बिलासपुर से भी बदले कई अफसर, सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल...