छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में आईएमए छत्तीसगढ राज्य और अपोलो अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में कैंसर कॉनक्लेव का आयोजन ,

भारत में विभिन्न कैंसर नियंत्रण उपायों के बारे में जानकारी देने के लिये 2 अप्रैल को एक संवादाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

1 अप्रैल रविवार को होटल आनंदा इम्पिरियल के सभागार में अपनी तरह के विशेष कैंसर कॉनक्लेव का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ राज्य के आईएमए के प्रेसीडेन्ट डॉ हेमन्त चटर्जी ने बताया कि कैंसर के मरीजों की बढती हुई संख्या एक चिंता का विषय है। अतः यह आवश्यक हो जाता है कि इस ओर ध्यान दिया जाए एवं देश के ख्याति प्राप्त कैंसर विशेषज्ञों से अत्याधुनिक तकनीकों के बारे में समझा जाए।चर्चा का फोकस स्तन कैंसर के रोकथाम के साथ-साथ इस क्षे़त्र में विकसित नवीनतम तकनीकों का सर्जरी एवं किमोथेरेपी के माध्यम से उपयोग को समझना होगा। अन्य प्रकार के कैंसर की तुलना में महिलाओं में, छत्तीसगढ राज्य में स्तन कैंसर सबसे अधिक हैं। राज्य में स्तन कैंसर से 3000 से अधिक महिलोओं की मृत्यु हो जाती है, इसका मुख्य कारण जागरूकता का निम्नस्तर है। लेकिन बिमारी का जल्दी से पता लगाकर कई मरीजों का सफलतापुर्वक इलाज किया जा सकता है। आईएमए छत्तीसगढ राज्य ने इस वृहद जागरूकता अभियान के लिये अपोलो कैंसर हॉस्पिटल से हाथ मिलाया है। विकरण सुविधा वाला अपोलो कैंसर हॉस्पिटल न सिर्फ शहर वरन् राज्य का पूर्णतः सुसज्जित कैंसर उपचार केन्द्र है जिसने पहले से ही 10,000 से अधिक मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज किया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ जी के रथ जो कि भारत के सबसे वरिष्ठ एवं उत्कृष्ट कैंसर विशेषज्ञ है जिन्होंने चार दशक के अपने कैरियर में 30 से अधिक पुरष्कार प्राप्त किये है। वे कई राष्ट्रिय व अंतर्राष्ट्रीय कैंसर उपचार और रोकथाम संबंधित समितियों और निकायों के अध्यक्ष है और कैंसर रोकथाम एवं इलाज विषय के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षक है।

वे बी आर अम्बेडकर इंस्टीट्यूट, रोटरी कैंसर सेंटर, एम्स नई दिल्ली और नई दिल्ली में नवीनतम् और एकमात्र सबसे बडे नेशनल कैंसर अस्पताल जैसी संस्थाओं के प्रमुख भी है।इस सेमिनार अन्य प्रख्यात् वक्ता कोलकाता के मेडिकल ओंकोलॉजिस्ट डॉ पी एन महापात्रा और नई दिल्ली के प्रख्यात् कैंसर सर्जन डॉक्टर राजीव कुमार होंगे। इस आयोजन में राज्य की राजधानी के कैंसर विशेषज्ञों सहित राज्य के 200 से अधिक डॉक्टर भाग लेंगे। डॉ रथ अपोलो अस्पताल में स्थानीय कैंसर सुविधा का भी दौरा करेंगे और टीम के साथ अपने ज्ञान को साझा करेंगे। उनके भारत में विभिन्न कैंसर नियंत्रण उपायों के बारे में जानकारी देने के लिये 2 अप्रैल को एक संवादाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सचिव आईएमए छत्तीसगढ ने कहा कि इस आयोजन से डॉक्टरों और लोगों के बीच कैंसर का पता लगाने और उपचार के बारे में जागरूकता बढेगी और रोगियों का अधिक प्रभावी ढंग से मार्गदर्शन संभव होगा एवं निवारक कैंसर संबंधित मौतों को कम करने में सहायक सिद्ध होगा।राज्य आईएमए के प्रेसीडेन्ट डॉ हेमन्त चटर्जी व अपोलो अस्पताल बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ सजल सेन ने राज्य के सभी कैंसर विशेषज्ञों एवं चिकित्सकों से इस वृहद आयोजन से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

error: Content is protected !!
Letest
भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके,