बिलासपुर

पुराना बस स्टैंड में प्रस्तावित शॉपिंग कंपलेक्स निर्माण पर व्यापारियों ने दी सशर्त सहमति

डेस्क

पुराना बस स्टैंड स्थित दुकानों को तोड़कर उसके स्थान पर व्यवस्थित मल्टीस्टोरी शॉपिंग कॉन्प्लेक्स बनाने की योजना है, जिसका शुरुआत में तो स्थानीय व्यापारियों ने विरोध किया लेकिन शनिवार को यहां के व्यापारियों ने नया व्यवसायिक संगठन के गठन के साथ कुछ शर्तों के तहत निर्माण को हरी झंडी दिखाने के संकेत दिए हैं। व्यापारी निर्माण को लेकर सशंकित है इसलिए निर्माण से पहले वो पूरी प्लानिंग की मांग कर रहे हैं । वहीं दुकान तोड़ने से पहले व्यापारी वैकल्पिक व्यवस्था की मांग भी कर रहे हैं ताकि वह अपना व्यवसाय बिना बाधा संचालित कर सके और निर्माण की प्रक्रिया में भी समय सीमा तय करने की मांग की जा रही है। व्यापारियों ने बैठक के दौरान यह प्रस्ताव भी रखा कि नक्शा व्यापारियों के हित में और व्यापारियों की सहमति से तैयार किया जाना चाहिए ताकि यहां की व्यवसायियों को किसी तरह का कष्ट ना हो । वही निर्माण से पहले ही फ्लैट निर्माण प्रक्रिया के तहत दुकानों के आवंटन और रजिस्ट्री की मांग भी व्यापारियों ने की है। शनिवार को नए संगठन के साथ कार्यकारिणी तय करने और संगठित रूप से अपनी बातें प्रशासन तक पहुंचाने पर सहमति बनी है। फिलहाल पुराना बस स्टैंड से बस स्टैंड शिफ्ट हो जाने के बाद यहां व्यवसायिक गतिविधियां वैसे भी कम हो गई है और एक बड़े इलाके में अव्यवस्थित दुकाने केवल दिक्कत पैदा कर रही है ।अगर यहां सर्व सुविधा युक्त व्यावसायिक कांपलेक्स बन गया तो न सिर्फ व्यवसायियों को व्यापार करने में सहूलियत होगी बल्कि ग्राहक भी आराम से एक ही छत के नीचे शॉपिंग कर पाएंगे ।वही इस व्यवस्था से यहां ट्रैफिक की स्थिति भी सुधरेगी। शनिवार की बैठक के बाद व्यापारियों के नरम होते रुख से अब यहां शॉपिंग कॉन्प्लेक्स बनने की राह आसान होती नजर आ रही है।

error: Content is protected !!
Letest
90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ... 100 CCTV फुटेज से खुला 'मंदिर चोर गैंग' का राज...16.60 लाख की चोरी का पूरा माल बरामद बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी