बिलासपुर

दीवार से जा टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में किशोर की मौत, घायल युवक का सिम्स में चल रहा इलाज

डेस्क

रतनपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक किशोर की जान चली गई, वहीं एक युवक बुरी तरह घायल हुआ है। कोटा थाना क्षेत्र के नेवसा में रहने वाला रमेश भैना, पिता रामसिंह भैना 15 वर्ष रतनपुर रामटेकरी के पास रहकर कक्षा छठवीं की पढ़ाई कर रहा था। सोमवार को वह अपने परिचित गांधीनगर रतनपुर निवासी सोनू निर्मलकर के साथ बाइक क्रमांक सीजी 10 जेड 8396 पर सवार होकर घूमने निकला था ।

दोनों जब पोड़ी के पास पहुंचे थे तो तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और दीवार से जा टकराई ।इस हादसे में 15 वर्षीय रमेश भैना की मौके पर ही मौत हो गई , वहीं सोनू निर्मलकर बुरी तरह घायल हो गया , जिसे ग्रामीणों ने डायल 112 सेवा की मदद से पहले रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच करने की बात कही है।

error: Content is protected !!
Letest
रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत की वजह, झुके 11 केवी तार की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय...