छत्तीसगढ़

श्री राजपूत करणी सेना ने मनाया स्थापना दिवस, संगठन का किया गया विस्तार

आकाश

श्री राजपूत करणी सेना ने अपना स्थापना दिवस मनाया । राजधानी रायपुर के महाराणा प्रताप चौक टाटीबंध में रायपुर जिला टीम ने राजपूत समाज के राष्ट्रीय संगठन श्री राजपूत करणी सेना का 13 वां स्थापना दिवस मनाते हुए करणी माता की पूजा की। आरती और प्रसाद वितरण कर क्षत्रिय कुल गौरव महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि मुंगेली के आलोक सिंह परिहार मौजूद रहे। स्थापना दिवस के उपलक्ष पर करणी सेना के पदाधिकारियों ने रायपुर के सुंदर नगर स्थित दिव्यांग आवासी शाला में पहुंचकर 150 से अधिक विद्यार्थियों को विद्या अर्जन हेतु सहायक पठन-पाठन सामग्रियां प्रदान की और उन्हें स्वल्पाहार कराया। इस मौके पर रायपुर जिला इकाई द्वारा प्रदेश अध्यक्ष आलोक परिहार को पारंपरिक पगड़ी पहनाकर तलवार भेंट की गई।

इसी अवसर पर संगठन का विस्तार भी किया गया। प्रदेश अध्यक्ष आलोक परिहार द्वारा रायपुर निवासी रंजीत सिंह राठौर को प्रदेश उपाध्यक्ष ,अर्चना सिंह सेंगर को रायपुर जिला अध्यक्ष, महिला विंग , करण सिंह राठौर जिला उपाध्यक्ष, गोविंद सिंह जिला महामंत्री, विकास सिंह राणा जिला संगठन मंत्री और सौरव सिंह पिरदा को जिला मंत्री नियुक्त किया गया। इस स्थापना दिवस के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उड़ीसा राज्य के संगठन प्रभारी ठाकुर देवेंद्र सिंह देवभोग से, इंद्रजीत सिंह ठाकुर राहुल सिंह कछवाहा रोहित सिंह श्रवण सिंह देवड़ा इंद्र सिंह राठौर प्रेम सिंह लून सिंह सवाई सिंह पुष्पेंद्र परिहार सौरव सिंह विश्वजीत सिंह विपिन सिंह ठाकुर मनीष सिंह मुन्ना सिंह मुंगेली मातृशक्ति छाजन कुमार राठौर सरोज कुमार राणावत अनीता चौहान सहित सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन के सदस्य मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि...