बिलासपुर

न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में बंद मिले दो मासूम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र के हेमूनगर स्थित एक किराए के मकान में शनिवार सुबह सामने आई दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया। एक दंपति मृत अवस्था में मिले, जहां पति अशोक देवांगन उम्र 52 वर्ष फांसी के फंदे पर लटका हुआ था, जबकि पत्नी धनेश्वरी देवांगन उम्र 4प वर्ष का शव कमरे में खून से लथपथ पड़ा था। महिला के गले पर कुल्हाड़ी से कई वार के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच मोहल्लेवासियों को घर से किसी अनहोनी की आशंका हुई। इसकी सूचना पुलिस और मकान मालिक को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा तो अंदर का मंजर देखकर सभी के होश उड़ गए। एक ओर पति का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था, जबकि दूसरी ओर पत्नी की लाश कमरे में पड़ी थी। घटना के समय दंपति के दो मासूम बच्चे दूसरे कमरे में बंद मिले।

रजनेश सिंह एसएसपी बिलासपुर

पुलिस ने दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि बच्चों के बयान इस पूरे मामले की गुत्थी सुलझाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। मृतक अशोक देवांगन सब्जी बेचने का व्यवसाय करता था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से वह काम पर नहीं जा रहा था और घर पर ही रह रहा था। ऐसे में पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं आर्थिक तंगी, व्यवसाय में नुकसान या पारिवारिक तनाव इस घटना की वजह तो नहीं बना। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के...