छत्तीसगढ़

प्रोफेसर प्रभु दत्त खेरा की अस्थि का मां नर्मदा में किया गया विसर्जन

डेस्क

दिल्ली वाले साहब यानि प्रोफ़ेसर प्रभु दत्त खेरा के अस्थि फूल का विसर्जन गुरुवार को पावन नर्मदा मे किया गया। अपना पूरा जीवन लमनी और अचानक मार के जंगलों में बसने वाले आदिवासी परिवारों के शिक्षा, स्वास्थ्य और तरक्की के लिए अर्पित करने वाले प्रोफेसर खेरा का संबंध आदिवासियों से पिता-पुत्र की तरह था। उन्हें मुखाग्नि देने वाले सुनील जायसवाल ने अंतिम समय तक उनकी खूब सेवा की। इसी कारण आजीवन अविवाहित रहे प्रोफेसर पी डी खैरा के पुत्र की भूमिका सुनील जायसवाल ने हीं अदा की 2 दिन पहले उनकी अंत्येष्टि में मुखाग्नि देने वाले सुनील जयसवाल ने तीसरे दिन अस्थि संचय एवं अस्थि विसर्जन की विधि संपन्न की। उनके साथ बिलासपुर से कांग्रेस प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, , महेश दुबे और अन्य कांग्रेसी नेता भी शामिल हुए। लामनी में अंत्येष्टि स्थल से विधि विधान के साथ अस्थि फूल का संचय किया गया और फिर अमरकंटक पहुंचकर मां नर्मदा की प्रवाह में उन्हें विसर्जित कर दिया गया।

अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा इसी क्षेत्र में अर्पित करने वाले प्रोफेसर प्रभु दत्त खेरा यहां के कण-कण में समा गए। इसीलिए उनकी अस्थियां भी इसी क्षेत्र में प्रवाहित की गई ताकि वे प्रकृति में हमेशा जीवित रहे। वहीं उनकी अंत्येष्टि की राख को लमनी और केंवची के आसपास मौजूद नदी और नालों में विसर्जित किया गया। बिलासपुर से भी बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक लमनी और अमरकंटक पहुंचे थे। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने ऐलान किया कि आगामी पितृ मोक्ष अमावस्या 28 सितंबर को लमनी ग्राम में विधि विधान के साथ क्रिया कर्म और पिंडदान की विधि संपन्न कराई जाएगी एवं शांति भोज का आयोजन किया जाएगा । प्रो खेरा का बच्चों और कन्याओं से विशेष लगाव था । वे हर दिन अपनी झोली में चना, मुर्रा, बिस्किट लेकर बैरियर के पास बच्चों को बांटने बैठ जाते थे। इसीलिए 28 सितंबर को विशेष तौर पर बच्चों और कन्याओं के लिए भोजन का आयोजन किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित,