छत्तीसगढ़

रेणुका सिंह ने कहा दंतेवाड़ा में हुई नक्सली ताकतों की जीत

डेस्क

केंद्र सरकार में जनजातीय कार्य मंत्री रेणुका सिंह शुक्रवार को बिलासपुर रेलवे जोन में आयोजित मंडल क्षेत्राधिकार अंतर्गत सांसदों की बैठक लेने पहुची। इस दौरान वे अल्प समय के लिए एक निजी होटल में रुकी। जहा छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा से आये ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। वही केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान पत्रकारों से भी चर्चा की। जहा उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में जनता वापस भाजपा को ही चुनेगी। क्योकि जनता समझती है कि विकास केवल भाजपा शासनकाल में ही हो सकता है।

इसी साल मई महीने में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा को ग्यारह में से नौ सीट हासिल हुई थी। जिसके बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में सरगुजा की सांसद रेणुका सिंह को कैबिनेट में शामिल कर उन्हें जनजातीय कार्यो का राज्यमंत्री बनाया गया। जिसके बाद से लगातार अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए सांसद प्रयासरत है। शुक्रवार को बिलासपुर रेलवे जोन मुख्ययालय में आयोजित मंडल क्षेत्राधिकार अंतर्गत सभी सांसदों की बैठक आयोजित में शामिल होने मंत्री पहुची थी। लेकिन मंडल की बैठक के पहले केन्द्रीय मंत्री समिति में शामिल सभी सांसदों से मिलने पहुची। जहा उन्होंने सभी सांसदों से प्रदेश में चल रहे संगठन के कार्यो के साथ आगामी निकाय चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया। बैठक में ओडिशा,मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सभी सांसद उपस्थित थे। लिहाज़ा केंद्रीय मंत्री ने सभी से मुलाकात कर उनसे उनके क्षेत्र में रेल सुविधाओ और उनके सांसदीय क्षेत्र में विकास को लेकर चर्चा की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री पत्रकारों से भी रुबरू हुई। जहा उन्होंने प्रदेश सरकार की नरवा,घुरवा,गरवा और बाडी को फ्लॉप योजना करार देते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखे हमले किये। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की कोई भी योजना का जनता को लाभ नही मिल रहा। केवल जनता को अस्वासन के तहत प्रदेश सरकार छल रही है। क्योकि सरकार के पास आर्थिक संकट है लिहाज़ा प्रदेश में विकास ठप पड़ा हुआ है।

केंद्रीय मंत्री ने आगामी निकाय चुनाव के संबंध में भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश के सभी निकायों पर भाजपा अपना परचम लहराएगी। क्योकि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यो को पसंद कर रही है। जम्मू कश्मीर से 370 खत्म करने सहित जनता से जुड़े मुद्दों पर तत्काल निरंकरण से आगामी चुनाव में भाजपा सभी निकाय को जीतेगी। वही उन्होंने कहा कि विकास की बयार केवल भाजपा शासन में ही बह सकती है।

केंद्रीय मंत्री और सांसद हालाँकि बैठक में शामिल होने आई थे। लेकिन इस बीच चुनावी दौर होने से उस पर भी चर्चा की गई। वही मंत्री ने केंद्रीय सरकार के द्वारा जनजातियों के लिए किए जा रहे कार्यो से भी अवगत कराया।इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री पूर्व विधायक अमर अग्रवाल से भी मिलने पहुची।सांसदों से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री बैठक में शामिल होने रवाना हो गई।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा...