छत्तीसगढ़

लोरमी के जगन्नाथ कलेक्शन में हुई चोरी के मामले का खुलासा, नाबालिग निकला चोर

आकाश

कुछ समय पहले लोरमी थाना क्षेत्र में लगातार वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था । अब सुखद खबर यह है कि एक-एक कर उन मामलों में गिरफ्तारियां हो रही है। करीब 2 महीने पहले अगस्त में कमल छाबड़ा की दुकान जगन्नाथ कलेक्शन में हुई चोरी का भी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। उस रात चोर छत के रास्ते दुकान में घुसा था और दुकान में मौजूद एक सैमसंग मोबाइल समेत लेडीस गारमेंट की चोरी कर फरार हो गया था ।दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। जिस कारण चोर की हरकत कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस इसी क्लू को लेकर आगे बढ़ी और कैमरे में दिख रहे अज्ञात चोर की तस्वीरें के जरिए मुखबिर से सूचना जुटाई जाने लगी। इसी दौरान दुल्लापुर से उन्हें संदेही मिल गया, जिसने पूछताछ में जगन्नाथ कलेक्शन कपड़ा दुकान में चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उस नाबालिग आरोपी से जगन्नाथ कलेक्शन से चुराए गए कपड़े और मोबाइल बरामद कर लिया है। जिसकी कीमत 12000 रु से अधिक बताई जा रही है । चूँकि चोर नाबालिग है इसलिए लोरमी पुलिस द्वारा उसे किशोर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी...