बिलासपुर

ट्रक चोरी कर कबाड़ में बेचने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश…3 मुख्य सरगना हुए गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – ट्रक की चोरी कर कबाड़ के रूप में बदलने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में चकरभाठा पुलिस को सफलता मिली है। चकरभाठा पुलिस ने तीन मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल उसलापुर निवासी हरपाल सिंह ने सीजी 10 सी 7948 ट्रेलर की चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमे प्रार्थी ने बताया था कि ट्रांसपोर्ट नगर परसदा गेट के पास ट्रेलर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। उक्त मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 20 अक्टूबर को राजू कश्यप को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से चोरी हुए ट्रेलर की खोजबीन चल रही थी। इसी बीच चोरी हुए ट्रेलर को पुलिस ने सिलतरा रायपुर से जप्त किया। वही चोर गिरोह के मुख्य सरगना कटघोरा निवासी जानू रात्रे, बेलपारा बेलतरा निवासी बुद्धेश्वर डेहरिया और अजय कुमार कमलेश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि ट्रक को चोरी कर वह कबाड़ी के पास ढाई लाख रुपए में बिक्री करने का सौदा तय किया गया था और इन लोगों ने एडवांस में 50 हज़ार रुपये ले भी लिए थे, जिसे राजू कश्यप बुद्धेश्वर डेहरिया और अजय कुमार कमलेश ने अजय सारथी के साथ बांट भी लिया था। लेकिन उनके मंसूबे पूरे हुए बीना ही पुलिस ने उन्हें धरदबोचा और सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्...