छत्तीसगढ़

आरपीएफ फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं का हुआ ऐलान

डेस्क

ऑल इंडिया आर पी एफ एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता 2019″ का आयोजन रायपुर मंडल मुख्यालय में स्थित उल्लास सभागृह डब्ल्यू आर एस कॉलोनी में दिनांक 30 सितंबर से 1 अक्टूबर 2019 तक किया गया |
उक्त प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रीय रेलों के रेलवे सुरक्षा बल एवं विभिन्न बटालियन से आए रेलवे सुरक्षा विशेष बल के 20 प्रतिभागी शामिल हुए |
प्रतियो में एमएन पांडे, पुलिस अधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग, पुलिस मुख्यालय रायपुर एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा जिन्होंने दिनांक 30 सितंबर 2019 को फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं दिनांक 1 अक्टूबर 2019 को वीडियोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन में निर्णायक मंडल के रूप में कार्य कर विजेताओं के नाम घोषित किए गए |

(1)फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के लिए राजेश कुमार मंडल,आरक्षक 10 वीं वाहिनी आरपीएसएफ, द्वितीय पुरस्कार के लिए के रविचंद्रन प्रधान आरक्षक दक्षिण रेलवे एवं तृतीय पुरस्कार के लिए निरंजन, सहायक उप निरीक्षक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को चुना गया तथा (2)वीडियोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के लिए संजीव राय प्रधान आरक्षक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, द्वितीय पुरस्कार के लिए अजय प्रताप सिंह प्रधान आरक्षक, पश्चिम रेलवे, एवं तृतीय पुरस्कार के लिए अजय चक्रधर ,आरक्षक दक्षिण मध्य रेलवे को चुना गया | (3)ओवर ऑल इंडिया फोटोग्राफी विनर के लिए दक्षिण रेलवे को एवं
(4) ओवर ऑल इंडिया वीडियोग्राफी विनर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को घोषित कर पुरस्कार स्वरूप ट्राफी मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान की गई |
“ऑल इंडिया आरपीएफ वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता 2019” में विजेताओं को आगामी ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में शामिल होने के लिए भेजा जाएगा|

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...