छत्तीसगढ़बिलासपुर

गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा का कलेक्टर ने किया शुभारंभ

सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ओआरएस-जिंक कार्नर की स्थापना की गई है। जहां यह सामग्री निःशुल्क वितरित की जा रही है

सत्याग्रह डेस्क

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 28 मई से 9 जून तक गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने आज जिले में इस पखवाड़े का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर में उपस्थित छोटे बच्चों को ओआरएस का पैकेट वितरण किया। बच्चों को ओआरएस का घोल पिलाया गया और उनके माताओं को घोल पिलाने के तरीके भी बताये गये।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री मधुलिका सिंह ठाकुर ने बताया कि डायरिया से एक वर्ष उम्र तक के बच्चों की मृत्यु ज्यादा होती है। उसे रोकने के लिये गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिले में 6 माह से 5 वर्ष तक के 2 लाख 56 हजार बच्चे हैं। पखवाड़ा के दौरान घर-घर जाकर ओआरएस के पैकेट और जिंक गोली वितरित की जायेगी, साथ ही ओआरएस के घोल पिलाने की विधि भी माताओं को बताई जायेगी। इस कार्य में एएनएम, मितानिन,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का भी सहयोग लिया जा रहा है। प्रत्येक विकासखण्ड में ओआरएस के पैकेट और जिंक गोली उपलब्ध करा दी गई है। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ओआरएस-जिंक कार्नर की स्थापना की गई है। जहां यह सामग्री निःशुल्क वितरित की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित,