बिलासपुर

प्याज का कालाबाजारी रोकने शनिवार को खाद्य अधिकारी लेंगे व्यापारियों की बैठक ,स्टॉक से पहले लेना होगा लाइसेंस

डेस्क

तमाम कोशिशों के बाद भी प्याज की कीमतें नीचे आने का नाम नहीं ले रही । दिल्ली और बिहार जैसे राज्यों में सरकारी कोशिशों के तहत कम मूल्य पर ग्राहकों को प्याज उपलब्ध कराया जा रहा है। बिलासपुर में भी अब प्रशासनिक स्तर पर प्याज को लेकर गंभीरता दिखाई जा रही है। प्याज व्यापारियों द्वारा कालाबाजारी करते हुए प्याज स्टॉक करने की खबर के बाद कलेक्टर ने मामले में स्वयं हस्तक्षेप किया है।

कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग के निर्देश पर प्याज व्यापारियों की बैठक 5 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे खाद्य विभाग के अधिकारी द्वारा ली जाएगी। बैठक में प्याज के थोक एवं चिल्हर व्यापारियों को उनके दुकानों में प्याज की कीमत अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया जाएगा। खाद्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि प्याज व्यापारी 500 क्विंटल से अधिक का स्टाॅक रखता है तो उसके लिये लायसेंस लेना अनिवार्य है। इस संबंध में व्यापारियों को शासन के गाईड लाईन की जानकारी बैठक में दी जाएगी। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि प्याज के प्रतिदिन का कीमत थोक एवं चिल्हर व्यापारी अनिवार्य रूप से अपने दुकानों में प्रदर्शित करें। निर्देश का पालन नहीं करने वाले व्यापारियों पर सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- दुल्हन लेकर लौट रही स्कॉर्पियो हुआ हादसे का शिकार, दूल्हा-दुल्हन घायल न्यायालयीन कार्य से तौबा करने वाले बाबू पर गिरी निलंबन की गाज, आदेश की अवहेलना कर जवाब नही देने से ख... दहेज के दंश ने निगल ली फिर एक नवविवाहिता की जिंदगी...पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर के शातिर चोर जांजगीर में दे रहे थे वारदात को अंजाम.... 9.54 लाख के माल के साथ तीन आरोपी गिर... रतनपुर में युवक से चाकू की नोक पर लूट.. दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ट्रांसफर: बिलासपुर में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...एसएसपी ने जारी किए आदे... शिक्षक की शर्मनाक करतूत: दही मांगने के बहाने घर में घुसकर छात्रा से की छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार निलंबित सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी फिर जांच के घेरे में....डीईओ ने बनाई तीन सदस्यीय टीम महाराणा प्रताप चौक में मोबाइल झपटमारी, तीन अज्ञात युवकों ने दिया घटना को अंजाम, न्यायधानी में दूसरे राज्यों से पहुँच रही ब्राउन शुगर की खेप...बड़ा नेटवर्क कर रहा कारोबार, फिर पकड़े ग...