धर्म -कला-संस्कृतिबिलासपुर

गुरु नानक जयंती की इस बार हो रही खास तैयारी ,बंगाल के झालर से दमकेगा गुरुद्वारा और शहर

डेस्क

इस वर्ष सिख पंथ के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 550 वां पावन प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। 550 साल होने पर वर्षभर विविध आयोजन हो रहे हैं । इस वर्ष 12 नवंबर को गुरु नानक जयंती का पर्व मनाया जाएगा। 550 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इस मौके को बेहद खास बनाने की तैयारी की जा रही है। बिलासपुर में भी गुरु नानक देव जी का जन्म पर्व बेहद खास होगा। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है।

इस बार गुरु नानक जयंती पर चंदन नगर पश्चिम बंगाल के कारीगरों द्वारा विद्युत सजावट की जाएगी। जिसकी बानगी देखते ही बनेगी। गुरु नानक जयंती को खास बनाने के लिए खास तरह की विद्युत सज्जा की तलाश की जा रही है और इस तलाश में श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा दयालबंद के अध्यक्ष अमरजीत सिंह दुआ चंदन नगर पहुंच चुके हैं। पश्चिम बंगाल के चंदन नगर के कारीगरों की ख्याति देश भर में है। जिनके द्वारा बेहद आकर्षक विद्युत की सजावट की जाती है । बिलासपुर से पहुंचे अमरजीत सिंह दुआ कारीगरों को समझा रहे हैं कि उन्हें गुरु नानक जयंती पर क्या कुछ चाहिए। इस बार यहां एलईडी, पिक्सेल के छोटे बड़े बल्बो द्वारा आकर्षक स्वागत द्वार, एलइडी बोर्ड , पिक्सेल बोर्ड ,एलईडी झालर और और अन्य प्रकार की विद्युत सज्जा की जाएगी। केवल गुरुद्वारा ही नहीं, बल्कि शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहों पर बिजली के झालर और बोर्ड की सजावट होगी। पूरा शहर पश्चिम बंगाल के खास विद्युत लाइट से जगमगा उठेगा। हालांकि पर्व नवंबर महीने में है, लेकिन अभी से इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है, और कारीगरों को अग्रिम रूप से तैयार रहने का निर्देश दे दिया गया है। दुर्गा पूजा के बाद ही ये कारीगर बिलासपुर पहुंचकर अपना काम शुरू कर देंगे।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...