छत्तीसगढ़मस्तूरी

मस्तूरी एसडीएम के ट्रांसफर आदेश पर रोक ,उधर वीरेंद्र लकड़ा ने एक दिन पहले संभाला था एसडीएम का कार्यभार

इस तरह वर्तमान में मस्तूरी में दो एसडीएम मौजूद है जाहिर है ऐसी स्थिति में प्रशासनिक असमंजस की स्थिति बनेगी

ठा. उदय सिंह मल्हार

मस्तूरी में प्रशासनिक असमंजस की स्थिति बन गई है ।प्रशासनिक आदेश में मस्तूरी एसडीएम डी आर डाहीरे का कोरिया तबादला हो गया था और उनके स्थान पर मस्तूरी के पूर्व तहसीलदार वीरेंद्र लकड़ा ने मस्तूरी एसडीएम का कार्यभार भी संभाल लिया था ।इसी बीच पूर्व एसडीएम ने अधिवक्ता योगेश चंद्र के माध्यम से हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी इसमें कलेक्टर के उस आदेश को चुनौती दी गई थी जिसके तहत उनका तबादला किया गया था ।याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता ने हाईकोर्ट को बताया कि कलेक्टर के आदेश पर 7 फरवरी 2018 को डीआर डाहीरे ने मस्तूरी एसडीएम का चार्ज लिया था और निर्वाचन आयोग द्वारा उन्हें निर्वाचन कार्य सौंपा गया है। चुनाव आयोग ने 9 जनवरी 2019 को एक आदेश जारी कर निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों का निर्वाचन आयोग की अनुमति के बिना तबादला नहीं करने का आदेश दिया है लेकिन शासन ने निर्वाचन आयोग की अनुमति लिए बिना ही उनका तबादला कर दिया है। इस मामले में जस्टिस पी.सेम कोशी के कोर्ट में सुनवाई हुई कोर्ट ने याचिकाकर्ता को शासन के समक्ष अभ्यावेदन देने और शासन को अभ्यावेदन पर 8 दिन के अंदर निर्णय देने का आदेश दिया है ।कोर्ट ने याचिकाकर्ता को अंतरिम राहत देते हुए फिलहाल तबादला आदेश पर रोक लगा दी है । इस तरह वर्तमान में मस्तूरी में दो एसडीएम मौजूद है जाहिर है ऐसी स्थिति में प्रशासनिक असमंजस की स्थिति बनेगी और कामकाज में रुकावट पैदा होगी । 8 दिन के भीतर इस पर शासन को अपना जवाब देना है इसके बाद ही इस गतिरोध पर विराम लग पाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,