बिलासपुर

सड़क हादसा :- तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवारों को लिया चपेट में….1 महिला की हुई मौके पर मौत, दयालबंद शीतला मंदिर के पास हुई दुर्घटना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के भीतर बेधड़क चल रहे भारी वाहनों की वजह से रोजाना सड़क हादसे हो रहे है ऐसा ही एक दर्दनाक सड़क हादसा सोमवार की सुबह सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दयालबंद मेनरोड में शीतला मंदिर के पास हाइवा ने बाइक सवार एक पुरुष सहित 2 महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई है।

घटनास्थल से महिला की शव को उठाती हुई पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार अकलतरा निवासी सनत साहू अपनी पत्नी अनिता साहू के साथ बाइक क्रमांक CG11 AN 0649 अपने ससुराल बंधवापारा आया हुआ था जो सोमवार की सुबह बाइक पर अपनी पत्नी अनिता साहू और बड़ी साली शारदा देवी के साथ वापस अकलतरा लौट रहे थे,

तभी दयालबंद शीतला मंदिर के पास सुबह लगभग 6:45 को गांधी चौक की तरफ से आ रही तेज रफ्तार हाइवा क्रमांक CG10BN 7370 के चालक ने पीछे से उन्हें ठोकर मार दिया जिससे मौके पर ही बड़ी साली शारदा देवी साहू की मौत हो गई,

घायल बाइक चालक

घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे लोगों ने पकड़ लिया था, वही मौजूद लोगों ने इसकी सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी, मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया और हाइवा को जब्त कर चालक अभिषेक केंवट को हिरासत में लेकर अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता...