राष्ट्रीय

jio यूजर्स के लिए बेहद खास खबर…

रिलायंस जियो ने अपने कस्टमर्स से नॉन जियो कॉलिंग पर पैसे लेने का फैसला किया है. लेकिन अब तक लोगों को ये कन्फ्यूजन थी कि ये कब से लागू होगा. रिलायंस जियो के एक स्टेटमेंट आया है जिसके बाद अब लोगों को इस महत्वपूर्ण सवाल का जवाब मिल गया है.
रिलायंस जियो ने कहा है कि जिन कस्टमर्स ने 9 अक्टूबर से पहले अपने नंबर पर रिचार्ज कराया था वो नॉन जियो यूजर्स को भी फ्री कॉल कर पाएंगे. लेकिन जैसे ही ये प्लान एक्स्पायर होगा आपको नॉन जियो कॉलिंग के लिए पैसे देने होंगे.Reliance Jio ने एक ट्वीट किया है. इसमें कंपनी ने कहा है, ‘अगर आपने 9 अक्टूबर या इससे पहले रिचार्ज कराया है तो आप फ्री कॉल कर सकेंगे (नॉन जियो कस्टमर्स) को भी. जब तक आपका प्लान एक्स्पायर नहीं हो जाता है’ रिलायंस जियो के सबसे पॉपुलर प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है. लेकिन कुछ पैक्स एक साल की वैलिडिटी वाले हैं, तो क्या एक साल तक नॉन जियो कस्टमर्स पर कॉलिंग के पैसे नहीं देने होंगे?
अगर आपने 9 अक्टूबर या इससे पहले 399 रुपये के प्लान के साथ अपना जियो नंबर रिचार्ज कराया है तो 84 दिन तक आप नॉन जियो नंबर पर फ्री कॉल कर पाएंगे. हालांकि अब भी 1 साल वाले वैलिडिटी प्लान के बारे में क्लैरिटी नहीं है कि इन यूजर्स के साथ क्या होगा.

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...