छत्तीसगढ़

जेल में मिले, बनाया गिरोह और फिर बन गए बाइक चोर…..20 मोटरसाइकिल जब्त

कोरिया- पहले उगाही के मामले में पहुँचा जेल जहाँ अन्य साथियों के साथ मिलकर बना लिया गिरोह और करने लगे बाइक चोरी, सुनने में तो किसी फिल्म की कहानी लग रही है लेकिन ऐसी घटना कोरिया से सामने आई है, जहाँ जेल में सुधार के लिए भेजे गए अपराधी गिरोह बनाकर बाहर निकल रहे है और आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। पुलिस के हाथ ऐसा ही एक अंतरराज्यीय गिरोह लगा है जिसमे पुलिस ने गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से 12 लाख रुपये मूल्य की 20 मोटरसाइकिल बरामद की है। कोरिया पुलिस को सूचना मिली कि पवन कुमार चंद्रवंशी नाम का एक व्यक्ति एक नाबालिग के साथ मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में घूम रहा है, सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया, पूछताछ में आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया, आरोपी पवन ने बताया कि जबरन उगाही के एक मामले में जेल में रहने के दौरान उसकी मुलाकात अन्य आरोपियों राजू कश्यप, विजय यादव, सरनेम यादव, मुकेश मिंज, मुकेश यादव, अंकित टोप्पो, विकास तिर्की, दिल साय और भीखू राम से हुई थी, जहाँ सभी आऱोपियों ने जेल में ही अपना गिरोह बना लिया और छूटने के बाद छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिलों को अपना निशाना बनाना शुरु किया और गिरोह संचालित होने लगा। फ़िलहाल अभी इस मामले में तीन आरोपी सहित गिरोह का मास्टर माइंड राजू कश्यप फरार है। इन आरोपियों के गिरफ्तारी के बाद और भी मामलों के खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है, वही एसपी विवेक शुक्ला ने इस पूरे मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा की है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार