बिलासपुर

नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार…पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लगातार किया शोषण,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना तोरवा पुलिस ने नाबालिग बच्ची से अनाचार के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)(एम) बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, 29 जून 2026 को नाबालिग पीड़िता थाना तोरवा पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी अभिषेक धीरज पिता विजय धीरज निवासी सिलपहरी, थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर ने पढ़ाई के दौरान उससे पहचान बढ़ाई और उसे अपने झांसे में लेकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी द्वारा 18 अगस्त 2025 से 6 जून 2026 तक लगातार उसका शोषण किया गया। विरोध करने या मिलने से मना करने पर आरोपी ब्लैकमेल कर धमकी देता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी तोरवा ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों में उसे सिरगिट्टी क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर उसे जेल दाखिल कराया गया है। पुलिस ने कहा कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग...