बिलासपुर

नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना…बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना पुलिस ने नशे की हालत का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पल्सर मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी श्रवण कुमार निवासी ग्राम ढेका, थाना तोरवा ने 27 जून 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह मुक्तिधाम के पास स्थित शराब भट्ठी के समीप नशे की हालत में था। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति उसे अपने साथ कुछ दूरी तक ले गए और उसकी नशे की स्थिति का फायदा उठाकर उसकी पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-10 BN-7932, मोबाइल फोन और सोने की बाली चोरी कर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 464/2022 धारा 303(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अनीस मसीह पिता अशोक मसीह 40 वर्ष, निवासी देवरीडीह काली मंदिर के पास थाना तोरवा और अरुण उर्फ गोलू पिता संतु नेताम 20 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी देवरीखुर्द शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार की, जिसके बाद उनके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और सोने की बाली बरामद की गई। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु...