सीपत

भारी वाहन की चपेट में आकर मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम….ट्रेलर में भी की गई तोड़फोड़

बिलासपुर- सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंधी में सोमवार की सुबह घर से काम पर जाने बिलासपुर के लिए निकले गफ्फार खान को घर से महज कुछ दूरी पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 एल वी 6955 ने अपनी चपेट में ले लिया। भारी वाहन की चपेट में आने की वजह से ग्रामीण गफ्फार खान की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की खबर लगते ही आस पास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिनके द्वारा पंधी बस स्टैंड के पास मुआवजा की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्घटनाकारित ट्रेलर में तोड़फोड़ भी शुरू कर दिया। लगभग डेढ़ घंटे तक चक्काजाम करने के बाद मौके पर पहुँची सीपत तहसीलदार संध्या नामदेव ने 25 हजार रुपये एवं वाहन मालिक से 50 हजार मुआवजा दिलवाया तब कही जाकर चक्काजाम समाप्त कराया गया।

ग़ौरतलब है कि सीपत की ओर से बिलासपुर की ओर आने जाने वाले क्षेत्रवासियों को इन भारी वाहनों की आवाजाही से हर वक्त जान जोखिम में डालकर ग्रामीणों को गुजरना पड़ रहा है। जहाँ पुलिस प्रशासन को एक्सीडेंट जोन बनाकर दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाने प्रयास करना जरूरी हो चुका है, वरना रोजाना ऐसी दुर्घटनाओं में ग्रामीणों की जान जाती रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि...