रतनपुर

दुकानों और सब्जी बाजार में सामाजिक दूरी के नियम का पालन कड़ाई से किया जाए….अधिकारी कर रहे व्यवस्था सुनिश्चित

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर – कोविड-19 महामारी के संक्रमण के रोकथाम के लिए अन्य स्वास्थ्य उपायों के साथ-साथ सामाजिक अलगाव को कड़ाई से पालन जरूरी किया गया है। दुकानों एवं सब्जी बाजार में सामाजिक दूरी बनाये रखने के नियम का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। ग्राहकों को कतार में लगाकर सामग्री देनी होगी। कतार में खड़े दो लोगों के बीच कम से कम एक मीटर की सुरक्षित दूरी रखना होगा।

दूरी के नियम का पालन नहीं किये जाने पर दुकानदारों को सामग्री बेचने से रोका जा सकता है। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र की सभी दुकानों को इस नियम का पालन करना है। सब्जी, किराना, मेडिकल सहित दुकान खोलने की छूट दिये गये सभी दुकानों पर यह नियम लागू होगा। शासन के इस निर्देश के बावजूद लोग नियमो का पालन नही कर रहे है, गुरुवार को रतनपुर स्थित बाज़ार में पालिका सीएमओ मधुलिका सिंह टीम के साथ पहुँची

और लोगों को व्यवस्थित खरीददारी के अलावा दुकान किस तरह से लगाई जानी है इसके निर्देश दिए, उन्होंने इस दौरान सख्ती से इसका पालन करने भी आदेश सभी को दिए वरना कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल